Skip to main content

IPS Full Form - आईपीएस अफसर का चयन प्रकिया, IPS Exam pattern

IPS KYA HAI? IPS Full Form क्या है?

IPS का पूर्ण-रूप (Full-form):- INDIAN POLICE SERVICE, अर्थात IPS का Full form भारतीय पुलिस सेवा है।




IPS भारत की तीन अखिल भारतीय सेवाओं, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), और भारतीय वन सेवा (IFS) में से एक है।

IPS की स्थापना सर्वप्रथम वर्ष 1948 में की गयी थी। IPS का कैडर और उसका पूर्ण नियंत्रण गृह मंत्रालय के अधीन होता है।

IPS परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा का एक अहम हिस्सा है, जो UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। 

IPS BANNE KE LIYE JARURI YOGYATA

IPS बनने के लिए जरूरी है तो सिर्फ जोश, जज़्बे और दृढ़ संकल्प की, अगर आपके अंदर आपके सपनों को लेकर दृढ़ निश्चय है तो स्वयं काल भी आपके सपनों को पूरा होने देने से नहीं रोक सकता।

शैक्षणिक योग्यता

IPS के परीक्षा में बैठने के लिए एक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त  विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

शारीरीक योग्यताएं

लम्बाई

  • IPS के लिए पुरुष की न्यूनतम लंबाई 165सेमी और महिला की लम्बाई 150सेमी होनी चाहिए।
  • वहीं SC/ST पुरूष और महिला की न्यूनतम लम्बाई क्रमशः 160सेमी और 145सेमी है।

छाती

  • IPS के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम छाती 85सेमी तथा 
  • महिला उम्मीदवारों कि न्यूनतम छाती 79सेमी होनी चाहिए।

नेत्र – पास का साफ़ – साफ़ न दिखना

  • स्वस्थ व बेहतर आँख के लिए दूर दृष्टि  6/6 या 6/9 होनी चाहिए।
  • कमजोर व बदतर आँख के लिए दूर दृष्टि 6/12 या 6/9 होनी चाहिए।
  • IPS में चश्मों की अनुमति दी जाती है।

राष्ट्रीयता

  • IPS की परीक्षा में बैठने के लिए आपकी नागरिकता भारतीय होनी चाहिए।
  • भूटान या नेपाल के उम्मीदवार भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते है।
  • कोई भी तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आकर सदैव के लिए बस गया हो, इस परीक्षा का भाग बन सकता है।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार को परीक्षा के वर्ष के 1 अगस्त को 21-32 वर्ष (General Category Candidates) के बीच होना चाहिए। 
  • अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 है।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए, आयु सीमा 37 वर्ष है।

प्रयासों की संख्या

  • General Candidates के लिए 6 प्रयासों की संख्या 6 है। (32 वर्ष तक)
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों (SC/ST) के लिए कोई सीमा नहीं है। (37 वर्ष तक)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के प्रयासों की संख्या 9 है। (35 वर्ष तक) 
  • शारीरिक रूप से विकलांग – General और OBC के लिए प्रयासों की संख्या 9 है।
  • जबकि शारीरिक रूप से विकलांग SC / ST के लिए प्रयासों की संख्या असीमित है।

भूमिका और जिम्मेदारियां

  • एक IPS, पुलिस बल और कानून के साथ आदेश और शांति बनाए रखने के लिए उत्तरदायी हैं।
  • एक IPS की उपस्थिति किसी भी खराब से खराब स्थिति में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव लाती है।
  •  एक IPS नियम बदल सकता है,
  • एक IPS का कर्तव्य देश की रक्षा के लिए किसी भी संवैधानिक नियम को लागू करना, और सभी के लिए स्थिति को सुरक्षित बनाना है।
  • जो उम्मीदवार इन क्षेत्रों को पसंद करते हैं वे IPS का विकल्प चुन सकते हैं।

IPS की शाखाएँ

  • सभी जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभाने के लिए IPS सेवा को अलग अलग कार्यों में विभाजित किया गया है,
  • जिनमें  Criminal Investigation Department (CID), Home Guards, Traffic Bureau, Crime Branch आदि प्रमुख है।

IPS का चयन प्रकिया

हर साल लगभग 8 लाख से अधिक उम्मीदवार IPS परीक्षा के लिए आवदेन करते है।

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का चयन संघ लोग सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के माध्यम से होता है। आवेदन और चयन  प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए समान है।

हर साल इसकी परीक्षा जून के महीने में शुरू होती है और अप्रैल के महीने में खत्म होती है, सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की अंतिम मेरिट सूची मई के महीने में जारी की जाती है।

IPS Exam pattern

IPS के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) मुख्य परीक्षा (Main Examination) और अंत में साक्षात्कार (Interview) शामिल है।

Preliminary Examination:

  •  इस परीक्षा में सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव अर्थात वस्तुनिष्ठ  होते है।
  • Prelims में 2 पेपर होते है, 

(1) समान्य अध्ययन i और  (2) सामान्य अध्ययन ii या CSAT 

  • ये दोनों ही पेपर 200 – 200 अर्थात कुल 400 अंको के होते है।
  • दोनों पेपर आमतौर पर एक ही दिन में ऑफ़लाइन माध्यम अर्थात पेन-पेपर के माध्यम से लिये जाते है।
  • प्रश्न पत्र का माध्यम आप खुद चुन सकते है, हालांकि प्रश्न पत्र पहले से ही  हिंदी और अंग्रेजी दोनो में बनाये जाते है, ताकि उम्मीदवारों को प्रश्न समझने में कोई परेशानी न हो।
  • प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 week पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है।
  • प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक क्लियर करने के बाद ही कोई उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में में बैठ सकता है। अर्थात प्रारंभिक परीक्षा का सीधा साधा उद्देश्य उम्मीदवारों की संख्या को कम करने से है,
  • नेत्रहीनों के लिए इस परीक्षा में 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।

SYLLABUS FOR IPS PRELIMINARY EXAM

पेपर 1 (Paper i):

इस पेपर में अभ्यर्थियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों में विभिन्न क्षेत्रों से प्रश्न पूछे जाते है, इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के देश के बारे में  ज्ञान और रुचि को परखना है।

  • कुछ प्रमख क्षेत्र जैसे, 
    • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, 
    • भारतीय राजनीति, 
    • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएं,
    • भारत का इतिहास,
    • भारत और विश्व भूगोल -भौतिक, सामाजिक, भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल,
    • भारतीय राजनीति और शासन – संविधान, राजनीति व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार से संबंधित मुद्दे, आदि,
    • आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि,
    • पर्यावरण पारिस्थिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन पर से संबंधित सामान्य मुद्दे.

पेपर ii (Paper ii) CSAT

पेपर 2 का काम उम्मीदवारों की मानसिक क्षमता का पता लगाने से है, मेरिट लिस्ट बनाते समय इसके अंकों की गणना नही की जाती है।

किंतु, उम्मीदवारों को इस परीक्षा में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

पेपर ii से पूछे जाने वाले मुख्य विभाग:

  • कॉम्प्रीहेंशन
  • संचार कौशल के साथ पारस्परिक कौशल
  • तार्किक रीजनिंग और विश्लेषणात्मक क्षमता
  • निर्णय लेना और समस्या का समाधान करना
  • समान्य मानसिक क्षमता
  • Data Interpretation (चार्ट, रेखांकन, तालिका आदि)
  • गणित के बुनियादी प्रश्न (class 10th Level)
  • प्रारंभिक अंग्रेजी (class 10th level)

Mains Examination:

  • यह सिविल सेवा परीक्षा का दूसरा चयन है, 
  • वैसे उम्मीदवार जो UPSC की प्रारंभिक परीक्षा को क्लियर कर लेते है, अर्थात प्रारंभिक परीक्षा के पेपर i में कटऑफ से अधिक और पेपर ii (CSAT) में 33% से अधिक अंक लाते है उन्हें मुख परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है।
  • UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा पूर्ण रूप से लिखित होती है।
  • UPSC mains की परीक्षा में कुल 9 पेपर होते है।
  • लेकिन final Ranking के लिए केवल 7 पेपरों का ही चयन होता है, औए बाकी के 2 पेपेरों के लिए UPSC हर साल न्यूनतम कटऑफ जारी करती है।

SYLLABUS FOR  IPS MAINS EXAMINATION

UPSC की मेंन्स परीक्षा एक उम्मीदवार की अकादमिक विशेषज्ञता और ज्ञान को स्पष्ट और संक्षिप्त तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन की गई है। 

मेन्स परीक्षा को समग्र बौद्धिक क्षमता का आकलन करने और उम्मीदवारों की कुछ प्रमुख अवधारणाओं की समझ का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह परीक्षा लिखित परीक्षा होगी, और इसमें निम्न प्रश्न होंगे:

Paper A (पेपर अ):300 अंक 

उम्मीदवारों का परीक्षण निम्न मापदंडों पर किया जाएगा:

  • Comprehension of given Passage.
  • सटीक लेखन (Precise writing)
  • उपयोग और शब्दावली (Usage and Vocabulary)
  • छोटा निबंध (Short Essay)
  • अंग्रेजी से भारतीय भाषा में अनुवाद (Translation from English to the indian Language and vice-versa)

नीचे दी गयी सूची में उन आधुनिक भारतीय भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें उम्मीदवार अपने मुख्य परीक्षा के लिए चुन सकते है:

  • असमिया
  • तेलुगु
  • सिंधी
  • मराठी
  • बंगाली
  • उर्दू
  • गुजराती
  • डोगरा
  • बोडो 
  • कश्मीरी
  • हिंदी
  • कन्नड
  • मलयालम
  • कोंकणी
  • मैथिली
  • नेपाली
  • तमिल
  • पंजाबी
  • ओरिया
  • संताली
  • संस्कृत

Paper B (पेपर ब):300 अंक 

इस पेपर में अंग्रेजी भाषा के गंभीर गद्य को पढ़ने, समझने और अंग्रेजी में उसके विचारों को सही और स्पष्ठ ढंग से व्यक्त करने के परीक्षण की दृष्टि से डिज़ाइन किया गया है।

  • मुख्य परीक्षा के लिए आपको एक वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा, जिसके तौर पर आपसे आपके द्वारा चुने गए वैकल्पिक विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

नीचे की तालिका में वैसे पेपर्स और टॉपिक को बताया गया है , जिनके अंक मेरिट लिस्ट के लिए गिने जाएंगे और यही आपका फाइनल रैंक भी तय करेगा :-

S. NoPaperMarksTopic
01पेपर i – निबंध250उम्मीदवारों को दी गयी टोपिक से दो निबंध लिखने होते हैं, निबंध उन्नत और रणनीतिक तरीके से सुस्सजित होनी चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण निबंध विषय वस्तु के अनुसार होना चाहिए।
02पेपर ii – सामान्य अध्ययन250भारतीय विरासत और संस्कृति

विश्व इतिहास

विश्व और भारतीय भूगोल

सामाजिक मुद्दे

03पेपर iii – सामान्य अध्ययन ii250शासन

संविधान

राजनीतिक तंत्र

सामाजिक न्याय

अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध

04पेपर iv – सामान्य अध्ययन iii250प्रौद्योगिकी

भारतीय अर्थव्यवस्था

जैव विविधता

वातावरण

सुरक्षा

05पेपर v – सामान्य अध्ययन iv250आचार विचार

अखंडता

प्रशासनिक योग्यता

06पेपर vi – वैकल्पिक पेपर i250चुने गए वैकल्पिक विषय के अनुसार विषय तय किए जाएंगे
07पेपर vii – वैकल्पिक पेपर ii250चुने गए वैकल्पिक विषय के अनुसार विषय तय किए जाएंगे
  • कुल अंक 1750

मेन्स परीक्षा के लिए उम्मीदवार नीचे सूचीबद्ध विषयों में से किसी भी एक विषय का चयन कर सकते हैं:-

  • कृषि (Agriculture)
  • पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान (Animal husbandry and veterinary Science
  • मनुष्य जाति का विज्ञान (Anthropology)
  • रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • वनस्पति विज्ञान (Botany)
  • वाणिज्य और लेखा (Commerce and Accountancy)
  • असैनिक अभियंत्रण (Civil Engineering)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • भूगर्भशास्त्र (Geology)
  • भूगोल (Geography)
  • कानून (Law)
  • इतिहास (History)
  • गणित (Mathematics)
  • प्रबंध (Management)
  • चिकित्सा विज्ञान (Medical Science)
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering)
  • भौतिक विज्ञान (Physics)
  • दर्शनशास्त्र (Philosophy)
  • मनोविज्ञान (Psychology)
  • राजनीति विज्ञान (Political Science)
  • समाजशास्त्र (Sociology)
  • सार्वजनिक प्रशासन (Public Administration)
  • प्राणि विज्ञान (Zoology)
  • आंकड़े (Statistics)

उम्मीदवार नीचे दिए गए साहित्यिक भाषाओं में से किसी एक को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चयन कर सकते हैं :-

  • असमिया, 
  • बंगाली, 
  • बोडो, 
  • डोगरी, 
  • गुजराती, 
  • हिंदी, 
  • कन्नड़, 
  • कश्मीरी, 
  • कोंकणी, 
  • मैथिली, 
  • मलयालम, 
  • मणिपुरी, 
  • मराठी, 
  • नेपाली, 
  • ओडिया, 
  • पंजाबी, 
  • संस्कृत, 
  • संथाली, 
  • सिंधी, 
  • तमिल, 
  • तेलुगु, 
  • उर्दू और 
  • अंग्रेजी।

साक्षात्कार (Interview)

IPS की परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार है, सिर्फ वैसे उम्मीदवार जिन्होंने प्रीलिम्स और मेंन्स दोंनो पास कर लिया है, को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है।

  • पेपर ए और पेपर बी को छोड़कर सभी पेपेरों के लिए उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों को मेरिट रैंकिंग के लिए जोड़ा जाएगा। हालाँकि कुछ शर्तों में UPSC सभी पेपरों को जाँच सकता है, और इसकी अनुमति उसके पास होती है।
  • साक्षात्कार के लिए एक उम्मीदवार उस भाषा का चयन कर सकता है, जिसमें साक्षात्कार को वो सरल रूप से दे सकता है।
  • UPSC में अनुवादकों की भी व्यवस्था है।

साक्षात्कार के लिए ध्यान में रखने योग्य मुख्य बातें :-

  • UPSC का साक्षात्कार कुल 275 अंको का होता है।
  • यह साक्षात्कार UPSC के बोर्ड सदस्यों द्वारा लिया जाता है।
  • यह साक्षात्कार मुख्य रूप से उम्मीदवार के बौद्धिक गुणों का आंकलन करता है,
  • जिसमें वर्तमान में हो रहे घटनाओं के बारे में क्या राय है? वर्तमान में हो रहे किसी खास समस्या का समाधान क्या हो सकता है?
  •  आप अपना निर्णय किस प्रकार से लेते है? और अपना निर्णय लेने में आप कितना समय लगाते है!
  • और इसके साथ मानसिक सतर्कता, Intellectual And Moral Integrity शामिल है।

साक्षात्कार होने के कुछ दिनों बाद फाइनल रिजल्ट को जारी किया जाता है, और अंकों के हिसाब से उम्मीदवारों को रैंक दिया जाता है।

Note

दोस्तों, इस पोस्ट में मैंने हरसंभव प्रयास किया है कि आपको  IPS की हर छोटी से छोटी जानकारियों से अवगत करवाया जाए। पोस्ट में शामिल कुछ तथ्यों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है, ताकि पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटी न हो। 

Police Call Detail Kaise Nikalti Hai 

साथियों, इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप बेझिझक नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने परेशानियों को साझा कर सकते है, और अगर आप किसी अन्य टॉपिक पर पोस्ट चाहते है तो  कमेंट बॉक्स में साझा करें, हमें आपकी सहायता कर खुशी मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Paytm account kaise Banaye!!!

हमारा देश भारत एक विकसित देश है, और इसमें सबसे बड़ा योगदान टेक्नोलॉजी का है. तथा इस कड़ी में Digital Payments का बोलबाला अपने वर्चस्व पर है। आज के समय में हर कोई इसका उपयोग कर रहा है, या यों कहें ये हमारे लिए एक प्रकार से चलता फिरता बटुआ है, जिसमें हर वो सुविधा दी गई है, जिसे करने के लिए आपको कभी अपने बैंक तो कभी बिजली बिल, पानी का बिल, और अन्य प्रकार के बिल को जमा करने के लिए अलग-अलग ऑफिस जाना पड़ता है। और digital payments के इस प्रतियोगिता में paytm ने बोहोत नाम कमाया है. Paytm का प्रयोग कर आप घर बैठे अपना Mobile Recharge, Train, Flight, movie tickets बुक कर सकते है, और अपने हर प्रकार के बिल का भुगतान Paytm के द्वारा घर बैठे ही कर सकते है। तो आइए इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आप भी अपना Paytm Account कैसे बना सकते है और इन सारी सुविधाओं का लुत्फ़ कैसे उठा सकते है। Paytm Account kaise Banaye ? 1. Paytm account बनाने के लिए सर्वप्रथम आपको Play Store से Paytm App डाउनलोड करना पड़ेगा.  App install हो जाने के बाद आप उसे Open कर लें.  2. App ओपन होते ही आपके फ़ोन स्क्रीन पर आपसे आपका मोबाइल नंबर प

10 best video banane wala apps

  Top 10 Video Banane Wala Apps 2021 हेल्लो दोस्तो "kyahindiji" वेबसाइट मैं आप सभी लोगों का स्वागत है।आज के इस बेहतरीन आर्टिकल पर हम लोग आप लोगो को " 10 अच्छा video banane wala apps " के बारे में बताने जा रहे हैं।  अगर आप लोग अच्छा वीडियो एडिटिंग के लिए application ढूंढ रहे थे तब आप लोग बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज हम लोग आप लोगों को जो 10 वीडियो बनाने वाला एप्लीकेशन के बारे में बताएंगे उन 10 video banane wala apps 2021 को इस्तेमाल करके आप लोग बहुत ही अच्छा वीडियो एडिट कर सकते हैं। आप सभी लोग कभी ना कभी आपका वीडियो को एडिट करने के बारे में सोचते ही होंगे पर आप लोगों को कोई अच्छा video edit एप्लीकेशन नहीं मिलता जिससे कि आप लोग अच्छा video बनाएं पर मैं आज आप लोगों को जो एप्लीकेशन के बारे में बताऊंगा उन एप्लीकेशन को इस्तेमाल करके आप लोग फोन से अच्छा वीडियो एडिट कर पाएंगे। यह पोस्ट भी पढ़े -  Moj App से पैसे कैसे कमाएं  Josh App से पैसे कैसे कमाएं   Airtel का नंबर कैसे निकाले   what is video editing application in हिन्दी? वीडियो बनाने वाला एप्लीकेशन क्या है? &q